That moment

  May 19 2007  | Views 197 |  Comments  (0) Leave a Comment
Tags:
 वह क्षण

 

 

हां वह क्षण

एक हकीकत का अनुभव

एक प्रकाश की अनुभूति

एक स्वतंत्रता का एह्सास

हां

यह वही क्षण था

जब मैंने तुम्हें आत्मसात किया था

तुम जो कि अनिवर्चनीय हो

तुम्हारे उस क्षण को कैसे बाँधू शब्दों में

एक लचर सा मानस

ओर एक अपरिमित संचार

मेरे शब्द या मेरा मौन

कौन अधिक मुखर होगा

उस क्षण की मार्जना में

हां मेरे शब्दों का व्यास

उस अनुभव से अलग मेरा अपना है

लेकिन मेरे क ओर ख रेखा की घुरी

शून्य से ही शुरु होती है

इसीलिये मेरे शब्दों में भी पूरा सत्य ही होगा

यह खुशी जो मेरे चेहरे पर

अक्षुण्ण व्याप्त है

 

उसी अनुभव की परिचायक है

उसी क्षण मैंने तुम्हें पाया

या खुद को खोया, नहीं जानता

लेकिन एक नैसर्गिक आनन्द का अनुभव

कुछ ऐसा था

उस क्षण को आराध्य बना गया

       

© kuldipgupta77., all rights reserved.

Recommend

votesEnjoyed this post? Cast your vote and recommend to other readers

Leave a comment

Use rich text editor:


Advertisement


Member Since May 18 2007
© 1998-2008 Copyright Sulekha.com Connecting Indians Worldwide, All Rights Reserved.